सराय मियां की तंग गलियों से निकल कर मीट निर्यात के दम पर वह हुरून रिच लिस्ट 2024 में अरबपतियों में शामिल हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 2400 करोड़ रुपये है। सन 2018 से वह अलीगढ़ में सबसे ज्यादा आयकर देने वाले टॉप-10 की सूची में शामिल हैं। 2005 में अपने मीट का कारोबार शुरू करने वाले हाजी जहीर ने अलीगढ़ में अल हम्द फूड एग्रो नाम से प्लांट लगाया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार मीट की पैकेजिंग, प्रोसेसिंग करके उसको दुनिया के साथ खाड़ी देशों में निर्यात किया और वहां बेहद पसंद किया गया। 2012 में उन्होंने दिल्ली के कारोबारी कामिल चौधरी से अलदुआ मीट एक्सपोर्ट कंपनी खरीद ली। वह लगातार कारोबार को विस्तार कर रहे हैं साथ ही सामाजिक कामों में भी सक्रिय हैं।
अलीगढ़ के स्टील किंग : सोनू भैया
अलीगढ़ के स्टील किंग कहे जाने वाले सोमदत्त गोयल एलडी गोयल स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं। स्नेह से लोग इनको सोनू भैया भी कहते हैं। इनकी कंपनी अलीगढ़ के ताला नगरी में स्थित है। एलडी गोयल स्टील्स की स्थापना 2004 में सोमदत्त गोयल ने अपने पिता लोकामन गोयल के साथ मिलकर की थी। कंपनी स्टील के एंगल और चैनल बनाती है। सोमदत्त गोयल का स्टील का कारोबार पुश्तैनी है, जिसे उनके दादा झम्मनलाल गोयल ने 1964 में शुरू किया था। इनके नाम पर बस हुआ झम्मनलाल कंपाउंड आज भी है। जो अलीगढ़ की एक पहचान है।