फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : बाइकर्स की ताबड़तोड़, फायरिंग से दहला अचलताल, मची भगदड़

विज्ञापन
फायरिंग के बाद घटना स्थल पर जानकारी करते सीओ मोहसिन खान। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
थाना गांधीपार्क क्षेत्र के अचलताल स्थित हिंदू इंटर कॉलेज के पास शनिवार शाम बाइकर्स गैंग से जुड़े आधा दर्जन से अधिक युवकों ने कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से पूरा इलाके में खलबली मच गई। किसी अनहोनी की आशंका में राहगीर व स्थानीय लोग इधर- उधर हो गए। इस बीच हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

बताया गया है कि एक दिन पहले अचलताल व महेंद्र नगर के युवकों के बीच विवाद हुआ था। इसको लेकर यह घटना हुई है। पूरा घटनाक्रम इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद हुआ है। इसकी मदद से पुलिस हमलावरों की पहचान व उनकी धरपकड़ करने में जुट गई है।
अचलताल स्थित हिंदू इंटर कॉलेज के पास शनिवार शाम चार-पांच बाइकों पर सवार युवक आ धमके। युवक पहले पास की ही एक गली में किसी युवक की तलाश करतेे रहे। फिर युवक के न मिल पाने पर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। आरोप है कि उन्होंने तमंचे से ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर डाली। अचानक हुई फायरिंग व गोलियों की आवाज से इलाके में खलबली मच गई। इससे वहां भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए। किसी अनहोनी की आशंका में राहगीर व स्थानीय लोग इधर-उधर हो गए और दूर से ही सारा नजारा देखते रहे। कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया तो बाइकर्स गैंग से जुड़े हमलावर तमंचे लहराते व धमकी देते हुए वहां से हाथरस अड्डे की ओर भाग गए।
विज्ञापन

उधर पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी मिली तो सीओ बन्नादेवी मोहसिन खान, प्रभारी निरीक्षक गांधीपार्क वंशीधर पांडेय आदि फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों से घटना की जानकारी लेने के साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया। जिसमें हमलावर फायरिंग करते हुए फुटेज में कैद हुए हैं। सीओ बन्नादेवी मोहसिन खान ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि एक दिन पहले महेंद्रनगर इलाके के कुछ युवकों का अचलताल इलाके के एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। तब स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को समझा- बुझाकर शांत करा दिया था। इसी विवाद को लेकर शनिवार को कुछ युवक बाइक लेकर अचलताल पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने फायरिंग की है। इसकी जांच कर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हुए हमलावरों की पहचान कराई जा रही है, जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें