फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा की मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले वाहन चोर दबोचे

विज्ञापन
दोपहिया वाहन चोर पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
बन्ना देवी पुलिस ने अंतरर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो नोएडा की मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं। इनमें से एक चोर ने अपने रिश्ते के भाई के साथ मिलकर गिरोह तैयार किया और बुलंदशहर, अलीगढ़, गाजियाबाद में बाइक चोरी को अंजाम देने लगे। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिषेक के मुताबिक बन्नादेवी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार दुबे के निर्देशन में पुलिस टीम शनिवार रात को भीकमपुर मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। तभी तीन बाइक पर तीन लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने वाहन चेकिंग के लिए उनको रोक लिया। बाइकों कागजात मांगे तो वह सिटपिटा गए। परिवहन एप के माध्यम से बाइकों पर चस्पा नंबर प्लेट के नंबरों का मिलन किया तो नंबर गलत मिले। इस पर तीनों को हिरासत में लेकर थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में इनकी पहचान सतीश पुत्र लखपत व रवि पुत्र राजवीर दोनों निवासी ग्राम उदयभान, नगलिया थाना अरनिया, बुलंदशहर तथा प्रदीप कुमार पुत्र सरजीत सिंह निवासी छलेसर, अतरौली के तौर पर हुई। उन्होंने पूछताछ पर बताया कि तीनों ने मिलकर 5-6 दिन पहले दादरी तथा करीब 7-8 दिन पहले गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से एक-एक मोटर साइकिल चोरी की थी। एक अपाचे मोटर साइकिल 5-6 माह पहले अलीगढ़ से चोरी की थी।
आरोपी सतीश ने बताया कि वह तथा उसका दोस्त रवि नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करते हैं। आरोपी रवि दूसरे आरोपी प्रदीप का रिश्ते का भाई भी है। यह तीनों बाइकों को चोरी करने के बाद अलीगढ़ में लाकर देहली गेट इलाके में कबाड़ कारोबारियों को बेचते थे। कबाड़ कारोबारियों के संबंध में भी सुराग लगाया जा रहा है। मौके से इनके पास से तीन बाइक, एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में एसआई श्रवण कुमार, उपदेश कुमार, कांस्टेबल अविनाश दुबे, अजीत कुमार, राजेश कुमार, नरेंद्र सिंह, रामेश्वर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें