थाना क्षेत्र के साधु आश्रम-कासिमपुर रोड पर बुधवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने युवक को तमंचे की बट से घायल नकदी लूट ले गए। पीड़ित के शोर मचाने पर लोगों के आने पर बदमाश भाग गए।
बुलन्दशहर जनपद के थाना डिबाई क्षेत्र के गांव सतरोही निवासी पवन बुधवार को हरदुआगंज क्षेत्र के भूतपुरा गांव में साढू के घर आया था। पवन ने बताया कि अतरौली क्षेत्र के अहमदपुरा गांव स्थित एक होटल पर उसका दोस्त नौकरी करता है, जो रात 10 बजे उसे बुलाने आ रहा था। दोस्त को लेने के लिए पवन फोन पर बात करता हुआ पैदल निकल गया, जैसे ही कासिमपुर रोड़ पर ईंट भट्ठा के पास पहुंचा रही पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया। फोन बचाया तो एक बदमाश ने तमंचे की बट से उसके सिर पर हमला कर दिया जिसमें उसका सिर फट गया। पवन के अनुसार बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर जेब मे रखे 1800 रुपये लूट लिए। फोन छीनने का प्रयास किया तभी वहां उखलाना गांव के कुछ युवकों को आता देख बाइक सवार बदमाश कासिमपुर की ओर भाग गए। पुलिस उसे उपचार के लिए भेज जांच पड़ताल में जुटी है।