हादसे में मीरा देवी व युवराज की मौके पर ही मौत हो गई। राजपाल को जिला अस्पताल मथुरा भिजवाया गया, जहां से डॉक्टरों ने आगरा के लिए रेफर कर दिया। आगरा पहुंचने से पहले ही रास्ते में राजपाल की भी मौत हो गई।
यूपी के अलीगढ़ स्थित इगलास कोतवाली के गांव भरतपुर निवासी राजपाल सिंह अपनी पत्नी मीरा देवी और पोते युवराज सिंह के साथ बाइक से बेटी के यहां कुबेर (भरतपुर) राजस्थान जाने के लिए निकले थे। सुबह करीब छह बजे रास्ते में मथुरा रोड ग्राम अयेरा के समीप तेज रफ्तार कैंटर ने सामने से बाइक में टक्कर मारी।
हादसे में मीरा देवी व युवराज की मौके पर ही मौत हो गई। राजपाल को जिला अस्पताल मथुरा भिजवाया गया, जहां से डॉक्टरों ने आगरा के लिए रेफर कर दिया। आगरा पहुंचने से पहले ही रास्ते में राजपाल की भी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार और गांव में मातम छाया है।