फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाइक सवार जीजा-साले व साली को स्कूली वैन ने मारी टक्कर, साले की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना छर्रा के गांव नगला मोहन के निकट एक स्कूली वैन ने बाइक सवार जीजा, साले- साली को टक्कर मार दी। जिसमें साले की घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जीजा-साली को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां डॉक्टरों ने गंभीरावस्था को देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।
विज्ञापन

थाना दादों के गांव सिंधौली खुर्द निवासी टिंकू पुत्र रोशन सिंह बृहस्पतिवार को अपने साले विनय (21) पुत्र भीकम सिंह एवं साली तुलसा (18) निवासी गांव पतारा थाना एका जनपद फिरोजाबाद को लेकर बाइक से गांव आ रहा था। रास्ते में थाना छर्रा के गांव नगला मोहन के निकट स्कूली वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।। जिसमें विनय कुमार की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल जीजा-साली को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां डॉक्टरों ने दोनों को जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। कोतवाली निरीक्षक बालेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूली वैन चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें