फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: अतरौली में भाजपा कार्यकर्ता पर फायरिंग, कार में लगी गोलियां, मची अफरा-तफरी

Thu, 11 Dec 2025 02:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवारों के हाथ में पिस्टल या रिवाल्वर जैसा हथियार था। गोली चलने की आवाज से ढाबे पर खाना खा रहे लोगों में भगदड़ मचने के साथ अफरा-तफरी मच गई।
 
विज्ञापन
फायरिंग के बाद मौजूद पुलिस और भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरौली के रामघाट रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक ढाबे पर कार में बैठे भाजपा कार्यकर्ता और पूर्व सीएम कल्याण सिंह परिवार के करीबी जेपी हिन्दुस्तानी पर बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। 11 दिसंबर को दिनदहाड़े हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग से गोली गाड़ी के शीशे और खिडक़ी में लगी। खबर पर आई पुलिस व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। गाड़ी में फंसी गोली भी मिली है। भाजपा कार्यकर्ता को कोई नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव बसई निवासी जेपी हिन्दुस्तानी भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वे ब्लाक प्रमुखी के चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। 11 दिसबंर को दोपहर करीब 1:00 बजे वह अलीगढ़ की तरफ से आए और गांव मढ़ौली और अवंतीबाई चौराहा के बीच पेट्रोल पंप के सामने ढाबे पर रुक गए। चालक नगला लोधा का यशवंत गाड़ी से उतर कर ढाबे पर चाय पीने चला गया। वह कार में अकेले बैठकर फोन पर बात कर रहे थे। तभी बाइक सवार दो युवक आए और चालक साइड से उनकी कार पर फायरिंग कर दी। एक गोली कार की खिडक़ी में और दूसरी गोली शीशा में लगी लेकिन वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर जमा हुई भीड़, पालिका चेयरमैन भी आए
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवारों के हाथ में पिस्टल या रिवाल्वर जैसा हथियार था। गोली चलने की आवाज से ढाबे पर खाना खा रहे लोगों में भगदड़ मचने के साथ अफरा-तफरी मच गई। एसओ अंकित सिंह पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नगर पालिका चेयरमैन वीरेंद्र सिंह लोधी समेत काफी संख्या में लोग भी घटना की सुनकर मौके पर जमा हो गए। पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने फोन पर भाजपा कार्यकर्ता से वार्ता कर उनका हाल-चाल जाना। हमलावरों की पहचान के लिए ढाबे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सीसीटीवी में दो संदिग्ध बाइक पर जाते दिखे हैं, जिनमें एक ने टोपीलगी जर्सी पहन रखी है।

दो बाइक सवारों द्वारा घटना को अंजाम देना बताया जा रहा है। प्लॉट को लेकर भी विवाद है। तमाम पहलुओं पर पुलिस टीम जांच कर रही है। जल्द घटना का खुलासा होगा।- राजीव द्विवेदी, सीओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें