फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: बाइक सवारों ने कार पर की फायरिंग, एएमयू के एसएस साउथ हॉल से दो गिरफ्तार

Fri, 28 Feb 2025 04:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एक कार जमालपुर में सड़क किनारे खड़ी थी। दो युवकों ने बेवजह फायरिंग कर दी। गनीमत ये रही कि कार में उस समय कोई था नहीं। फायरिंग की सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में सिविल लाइंस के जमालपुर इलाके में 26 फरवरी देर शाम रंगबाजी में बाइक सवारों ने सड़क किनारे खड़ी एक कार पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर  पहचान कर 27 फरवरी शाम एएमयू के एसएस साउथ हॉल से दो आरोपियों को दबोच लिया है। देर रात तक उनसे पूछताछ की जा रही थी।

विज्ञापन


26 फरवरी की शाम सात बजे एक कार जमालपुर में सड़क किनारे खड़ी थी। दो युवकों ने बेवजह फायरिंग कर दी। गनीमत ये रही कि कार में उस समय कोई था नहीं। फायरिंग की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। हालांकि, काफी प्रयास के बाद भी कार के मालिक का पता नहीं चल सका।
 
सीओ तृतीय अभय पांडेय बताते हैं कि कार स्वामी जवां के रठगवां का बताया गया है। उसे तहरीर देने बुलाया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। वे पहले भी अपराध में शामिल रहे हैं। घटना को अंजाम देकर एएमयू में छिप गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें