फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: बाइक सवारों ने छात्र को पीटा, बाइक तोड़ी, फायरिंग, छह पर मुकदमा दर्ज, घटना सीसीटीवी में कैद

Sat, 11 Jan 2025 07:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रास्ते में कामाख्या मंदिर के पास चार-पांच बाइक सवार युवक मिल गए। आरोपियों ने दीपक को पीटने के बाद बाइक में तोड़फोड़ कर दी। 
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के कामाख्या मंदिर के पास 10 जनवरी देर शाम बाइक सवारों ने एक छात्र को बेरहमी से पीटा दिया। आरोप है कि विरोध करने पर बाइक में तोड़फोड़ कर दी। आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गया है। मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन

 
खैर बाईपास स्थित कंचन नगर निवासी दीपक चौधरी के अनुसार वे 10 जनवरी को अपने दोस्त आशू के साथ बुलट बाइक से साथी योगेश के घर श्रीराम पुरम जा रहे थे। रास्ते में कामाख्या मंदिर के पास चार-पांच बाइक सवार युवक मिल गए। आरोपियों ने दीपक को पीटने के बाद बाइक में तोड़फोड़ कर दी। 

बन्नादेवी पुलिस के अनुसार इससे पहले इन्हीं हमलावरों ने लोधा में होटल संचालक के बेटे पर हमला किया था। पीड़ित दीपक चौधरी की तहरीर पर हर्षित राणा निवासी वसुंधरा कॉलोनी, भोला जाट उर्फ जयवीर निवासी शिवधाम कॉलोनी, अनूप सिंह निवासी अमरपुर कोंडरा, दीपेंद्र दिवाकर, प्रदीप, लवकुश समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें