थाना बन्नादेवी क्षेत्र के जीटी रोड स्थित सारसौल चौराहा के पास मंगलवार दोपहर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। हादसे में उसका भतीजा घायल हो गया। चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। जहां हादसा हुआ वहां पर सड़क उखड़ हुई थी। इस वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गया।
गांव ऊदला इलियासपुर निवासी कामिल कार चालक हैं। मंगलवार को उनकी पत्नी शमशम नाज (42) अपने भतीजे हाशिम के साथ बाइक से अलीगढ़ आ रहीं थी। सारसौल के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हाशिम घायल हो गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। सीओ बन्नादेवी कमलेश कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे ले लिया गया है। चालक को तलाशा जा रहा है।