फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: पॉलिटेक्निक परीक्षा देने जा रहे बाइक सवारों में रोडवेज बस ने मारी टक्कर, छात्र की मौत, साथी घायल

Fri, 05 Jun 2026 11:02 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रिषभ शर्मा पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। वह अपने दोस्त अनुराग के साथ बाइक से मथुरा रोड स्थित एक काॅलेज में पॉलिटेक्निक परीक्षा में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में आसना के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना मडराक क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित आसना के पास 4 जून को रोडवेज बस ने पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार दो छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


थाना खैर क्षेत्र के गांव जरारा निवासी संजीव शर्मा का 19 वर्षीय बेटा रिषभ शर्मा पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। वह अपने दोस्त अनुराग के साथ बाइक से मथुरा रोड स्थित एक काॅलेज में पॉलिटेक्निक परीक्षा में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में आसना के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिसकर्मी उन्हें मेडिकल काॅलेज लेकर पहुंचे। जहां डाॅक्टरों ने रिषभ को मृत घोषित कर दिया। सीओ इगलास ने बताया कि हादसे के बाद रोडवेज बस को छोड़कर चालक भाग गया। मामले में रोडवेज चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें