रोरावर थाना क्षेत्र के गोंडा मोड़ पर शनिवार शाम को अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई।
रोरावर थाना क्षेत्र के शाहजमाल स्थित शिफा कॉलोनी निवासी अमन (23) पुत्र चमन के परिजनों ने बताया कि वह बाइक लेकर बाजार में सामान खरीदने गया था। रास्ते में गोंडा मोड़ पर किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि थाने में परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।