क्षेत्र के दो मंदिरों से चोर पीतल के करीब 16 घंटे चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
रिपोर्ट दर्ज कराते हुए मोरहना के भुमियां बाबा मंदिर पुजारी सूरज गिरी ने बताया कि शुक्रवार की देर रात चोर मंदिर में से करीब दस पीतल के छोटे-बडे़ घंटे चुरा कर ले गए। आहट होने पर वह जागे तो चोर उन्हें भागते हुए नजर आए। मंदिर में देखा तो घंटे नहीं थे। इधर, इसी रात श्यामपुर के बाबा जाहरवीर मंदिर से भी चोर छह घंटे चुरा ले गए। शनिवार की सुबह चोरी की जानकारी हुई। मामले में मंदिर संरक्षक हर स्वरूप ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना पुलिस ने बताया है कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज करली गई है, चोरों के तलाश की जा रही है।