अलीगढ़ के खैर के गांव खेड़ा निवासी 26 वर्षीय देवेंद्र सिंह अपनी पत्नी पुष्पा देवी व चार साल की बेटी प्रिया के साथ शनिवार सुबह 8 बजे बाइक से खाटूश्याम के दर्शन करने के लिए निकले थे। थाना मगोर्रा क्षेत्र में मथुरा- भरतपुर मार्ग स्थित गांव कोसीखुर्द के समीप दोपहर करीब 12 बजे भरतपुर की ओर से तेज गति में आ रही बस ने चपेट में ले लिया।
खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे बाइक सवार दंपती को मथुरा-भरतपुर मार्ग स्थित गांव कोसीखुर्द के समीप बस ने चपेट में ले लिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 4 वर्षीय बेटी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा मथुरा के थाना मगोर्रा में हुआ।
विज्ञापन
अलीगढ़ के खैर के गांव खेड़ा निवासी 26 वर्षीय देवेंद्र सिंह अपनी पत्नी पुष्पा देवी व चार साल की बेटी प्रिया के साथ शनिवार सुबह 8 बजे बाइक से खाटूश्याम के दर्शन करने के लिए निकले थे। थाना मगोर्रा क्षेत्र में मथुरा- भरतपुर मार्ग स्थित गांव कोसीखुर्द के समीप दोपहर करीब 12 बजे भरतपुर की ओर से तेज गति में आ रही बस ने चपेट में ले लिया।
हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी को मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने घायल प्रिया को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि मृत बाइक सवार दंपती के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।