एएमयू के आर्ट्स फैकल्टी के सामने 7 फरवरी सुबह तेज रफ्तार बाइक सवार छात्र ने बीए की एक छात्रा को टक्कर मार दी। छात्रा सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई। घटना सुबह करीब 8:15 बजे की है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही प्रॉक्टोरियल टीम मौके पर पहुंची और छात्रा को तत्काल जेएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा की हालत में सुधार हुआ, जिसके बाद दोपहर करीब एक बजे उसे छुट्टी दे दी गई।