फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक ट्रक छोड़कर भागा, मुकदमा दर्ज

Tue, 29 Oct 2024 10:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दिनेश कुमार घर से बाइक लेकर दुकान पर गया था। रास्ते में दिल्ली-कानपुर हाईवे स्थित अली नगर कट के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दिनेश बाइक से गिरकर ट्रक के पहिये के नीचे आ गया।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद जाम में खड़ा ट्रक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना गांधीपार्क क्षेत्र के दिल्ली-कानपुर हाईवे स्थित अली नगर कट के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


 गांव कोछौड़ निवासी दिनेश कुमार (27) पुत्र घनश्याम सिंह रामघाट रोड स्थित एक दुकान पर काम करता था। परिजनों ने बताया कि 29 अक्तूबर सुबह वह घर से बाइक लेकर दुकान पर गया था। रास्ते में दिल्ली-कानपुर हाईवे स्थित अली नगर कट के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दिनेश बाइक से गिरकर ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

दिनेश परिवार में तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना गांधीपार्क के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित परिजनों ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें