फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, ममेरा भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खैर-गोंडा मार्ग पर बृहस्पतिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई, वह बी-फार्मा अंतिम वर्ष का छात्र था। हादसे में युवक का ममेरा भाई घायल हुआ है, जो मथुरा में सिपाही है।
विज्ञापन

गांव तलेसरा के सुमित (25) के परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुमित का ममेरा भाई टप्पल के गांव इतवारपुर निवासी रनवीर सिंह गांव में आया हुआ था, वह यूपी पुलिस में सिपाही है और वर्तमान में मथुरा जनपद में तैनात है। बृहस्पतिवार शाम सुमित और रनवीर बाइक से किसी काम से खैर गए थे, जहां से वह लौटते समय रत करीब 9:00 बजे गांव गिडौरा के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें सुमित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं रनवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। सुमित तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और वह एक विश्वविद्यालय में बीफार्मा अंतिम वर्ष का छात्र था। शुक्रवार दोपहर बाद गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। रनवीर का शहर के निजी नर्सिंग होम में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें