फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में छाया मातम

Fri, 25 Apr 2025 01:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक से काम पर जा रहे राजमिस्त्री को जलेसर रोड स्थित प्राइवेट बस स्टैंड के पास एक ट्रैक्टर ने 23 अप्रैल की सुबह टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


चंदपा क्षेत्र के गांव तेहरा निवासी राजमिस्त्री रंजीत (38) पुत्र चौभ सिंह बाइक पर रोज की तरह काम करने के लिए जा रहे थे। वह जलेसर रोड स्थित प्राइवेट बस स्टैंड के पास पहुंचे तो एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।

हादसे की जानकारी होने पर परिवार के सदस्य भी पहुंच गए। जिला अस्पताल में बुधवार देर रात को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। उन्होंने अपने पीछे तीन बच्चों एवं पत्नी को रोते हुए छोड़ा है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें