फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पुलिस ने की जांच शुरू

Mon, 18 Mar 2024 12:46 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवक घर से बाइक लेकर बाजार जा रहा था। रास्ते में धौर्रा पुलिया के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट लगी। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना क्वार्सी क्षेत्र स्थित धौर्रा पुलिया के पास 17 मार्च को एक बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में युवक मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


नफीस खां (35) पुत्र अफसर खां निवासी मौलाना आजाद नगर थाना सिविल लाइन मजदूरी करते थे। परिवार में तीन बच्चे व पत्नी है। 17 मार्च को वह घर से बाइक लेकर बाजार जा रहे थे। रास्ते में धौर्रा पुलिया के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में नफीस के सिर में गंभीर चोट लगी। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें