फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sat, 20 Apr 2024 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नगौला के पास पशुओं से भरे ट्रक और टैंकर की भिड़ंत हो गई थी। दोनों क्षतिग्रस्त वाहन सड़क किनारे खड़े थे। रात करीब साढ़े दस बजे बुलंदशहर में शादी समारोह में शामिल हाेकर लौट रहे तीन युवक इन दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकरा गए।
 
विज्ञापन
मृतक सतीश - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

18 अप्रैल की रात करीब दस बजे नगौला गांव के पास सड़क किनारे खड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से एक बाइक टकरा गई। इससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों बरात से लौट रहे थे। 19 अप्रैल को मृतक के बड़े भाई सतीश कुमार की बरात गम के माहौल में सादगी के साथ सासनी गई।

विज्ञापन


18 अप्रैल की दोपहर करीब डेढ़ बजे नगौला के पास पशुओं से भरे ट्रक और टैंकर की भिड़ंत हो गई थी। दोनों क्षतिग्रस्त वाहन सड़क किनारे खड़े थे। रात करीब साढ़े दस बजे बुलंदशहर में शादी समारोह में शामिल हाेकर लौट रहे तीन युवक इन दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकरा गए।

हादसे में नगौला निवासी 23 वर्षीय सतीश कुमार पुत्र मलखान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी आकाश व अमन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें