फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 23 Nov 2025 02:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रामघाट रोड स्थित बैरामगढ़ी गांव के निकट शुक्रवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह घर का इकलौता चिराग था। उसकी मौत से मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जवां निवासी आयुष शर्मा उर्फ गोलू (20) कई साल पहले पिता की मौत के बाद कस्बे के मोहल्ला बोहरान स्थित अपनी ननिहाल में रह रहा था। परिजन के अनुसार वह तालानगरी की एक फैक्टरी में काम करता था। शुक्रवार की देर शाम अपने दोस्त की बाइक लेकर घूमने निकला था। बैरामगढ़ी रजबहा से आगे निकलते ही अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
खबर पाकर पहुंचे परिजन उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में बीमार मां और बहन है। आयुष के बड़े भाई का पूर्व में निधन हो गया था। युवक की मौत पर मां-बहन का विलाप सुनकर मोहल्ले के लोगों की आंखें भी नम थीं। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें