फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामघाट रोड स्थित आईटीआई के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से रविवार को एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना पुलिस के अनुसार कासगंज के गांव ढिलावली नदरई निवासी महीपाल सिंह (30) पुत्र ज्ञान सिंह रविवार की शाम अपनी बाइक से रामघाट की ओर से अतरौली की तरफ जा रहे थे। रास्ते में आईटीआई के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिसकर्मी उन्हें अतरौली सीएचसी लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसओ अंकित सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना परिजनों को भी दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें