पंकज शर्मा अपनी रिश्तेदारी में गए थे। वहां से रात में अपने गांव लौट रहे थे। रात करीब दस बजे अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां आवागमन कम होने से वह काफी देर तक वहीं पर पड़े रहे। बाद में पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
7 मार्च की रात करीब दस बजे गांव खिटौली के समीप अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। घायल वहीं पड़ा रहा। वहां आवागमन कम होने के कारण देर से उसे इलाज के लिए भेजा जा सका, इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव खानपुर के मजरा खिटौली निवासी पंकज शर्मा (45) पुत्र हरपाल शर्मा अपनी रिश्तेदारी में गए थे। वहां से रात में अपने गांव लौट रहे थे। रात करीब दस बजे गांव के निकट रामघाट की ओर से जाते समय अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
रात में हादसा होने और सड़क पर आवागमन कम होने से वह काफी देर तक वहीं पर पड़े रहे। बाद में किसी ने कंट्रोल रूम में खबर दी तब पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अतरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी विजयकांत शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पंकज की मौत हादसे की वजह से बताई गई है।