फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार भाई की मौत, बहन घायल

Wed, 25 Oct 2023 12:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

थाना मडराक क्षेत्र के गांव मुकुंदपुर निवासी नीरज 22 वर्ष पुत्र रामवीर सिंह मंगलवार को अपनी बहन सरिता के साथ बाइक पर गंगा स्नान करने गया था। दूसरी बाइक पर उनके बहनाेई राहुल अपनी पत्नी संगीता व बेटा माहिर के साथ थे। सभी लोग गंगा स्नान करने बाद अपने गांव लौट रहे थे। तभी जिरौली धूमसिंह के निकट नीरज की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
युवक की मौत पर विलाप करती महिला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली के गांव जिरौली धूम सिंह के निकट गंगा स्नान कर लौट रहे भाई बहन को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे युवक की मौत हो गई जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, वहीं युवती को उपचार के लिए दीनदयाल अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन

थाना मडराक क्षेत्र के गांव मुकुंदपुर निवासी नीरज 22 वर्ष पुत्र रामवीर सिंह मंगलवार को अपनी बहन सरिता के साथ बाइक पर गंगा स्नान करने गया था। दूसरी बाइक पर उनके बहनाेई राहुल अपनी पत्नी संगीता व बेटा माहिर के साथ थे। सभी लोग गंगा स्नान करने बाद अपने गांव लौट रहे थे। तभी जिरौली धूमसिंह के निकट नीरज की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी।

इससे दोनों भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए आनन फानन सीएचसी लाया गया। जहां नीरज को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं सरिता को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि नीरज की शादी तय हो चुकी थी। 24 नवंबर को उसकी बरात जान थी। वह चार बहनों के बीच इकलौता भाई था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें