फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाइक में अचानक उठने लगीं आग की लपटें, जलकर हुई राख, व्यापारी बाल-बाल बचा

Sat, 10 May 2025 06:29 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बताया जा रहा है कि इंजन गर्म होने से अचानक बाइक में आग लग गई। आग की लपटें उठने लगीं। यह देख कर बाइक चालक वहां से दूर हट गया। देखते ही देखते बाइक जल गई। 
विज्ञापन
बाइक में लगी अचानक आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाहनों में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। हरदुआगंज व्यापरी की बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक कुछ ही समय में जलकर राख हो गई। व्यापारी बाल-बाल बच गया। 

विज्ञापन


8 मई रात करीब 12 बजे हरदुआगंज के व्यापारी अजय कुमार अलीगढ़ शहर से घर वापस जा रहे थे। जैसे ही वे रामघाट रोड स्थित तालानगरी के पास पहुंचे, तभी इंजन गर्म होने से अचानक उनकी बाइक में आग लग गई। वे जब तक कुछ समझ पाते आग की लपटें उठने लगीं। यह देख कर वे बाइक से दूर हो गए। देखते ही देखते बाइक जल गई। 

इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। बीते तीन वर्षों में ऐसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो चुकी है। कुछ लोग झुलस भी चुके हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरविंद कुमार कहते हैं कि बीते तीन सालों में जिले में ऐसी 32 घटनाएं हो चुकी हैं। सभी में दमकल की टीम पहुंची और राहत कार्य किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें