देवेंद्र अपने मौसेरे भाई रोहित व वरुण के साथ बाइक पर किसी काम से गोंडा जा रहा था। रास्ते में गोंडा-गोरई मार्ग स्थित गांव बरौला में सामने से आ रही बोलेरो कार बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे।
गोंडा-गोरई मार्ग पर 9 जनवरी सुबह एक बाइक और बोलेरो कार की भिड़ंत हाे गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। इसमें एक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
जिला मथुरा के थाना राया के गांव आयराखेड़ा निवासी देवेंद्र (22) पुत्र ओमप्रकाश दो भाईयों में छोटा था। वह 8 जनवरी को अपनी मौसी के यहां कलुआ बेलौठ आया था। 9 जनवरी सुबह करीब आठ बजे देवेंद्र अपने मौसेरे भाई रोहित व वरुण के साथ बाइक पर किसी काम से गोंडा जा रहा था। रास्ते में गोंडा-गोरई मार्ग स्थित गांव बरौला में सामने से आ रही बोलेरो कार बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में तीनों युवक बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे। देवेंद्र के सिर में गंभीर चोट लग गई। वह हेलमेट नहीं पहना हुआ था। हादसे के बाद गांव के लोग मौके पर दौड़ पड़े। घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी लाया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान देवेंद्र ने दम तोड़ दिया। अन्य दो घायलों का उपचार चल रहा है। मृतक के भाई विष्णु कुमार ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया परिजनों को सौंप दिया।