अलीगढ़ में थाना गंगीरी के गांव शादीपुर निवासी कपिल कुमार अपने फुफेरे भाई विपिन कुमार व गांव के ही मनोज के साथ बाइक पर 29 जनवरी की शाम को छर्रा जा रहे थे। तभी गांव रतरोई व नगला गुलरिया के बीच सामने जा रही एक बुग्गी से बाइक टकरा गई। टक्कर से तीनों बाइक सवार गंभीर रूप घायल हो गये।
दो भाई और एक अन्य गांव का साथी बाइक पर छर्रा जा रहे थे। बाइक एक बुग्गी से जा टकराई। जिससे तीनों घायल हो गए। जिसमें से दो घायलों को मेडिकल कॉलेज को रेफर कर दिया है। जहां दोनों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
अलीगढ़ में थाना गंगीरी के गांव शादीपुर निवासी कपिल कुमार पुत्र विनोद कुमार अपने फुफेरे भाई विपिन कुमार निवासी कलियानपुर रानी, बरला व गांव के ही मनोज पुत्र नक्से के साथ बाइक पर 29 जनवरी की शाम को छर्रा जा रहे थे। तभी गांव रतरोई व नगला गुलरिया के बीच सामने जा रही एक बुग्गी से बाइक टकरा गई।
टक्कर से तीनों बाइक सवार गंभीर रूप घायल हो गये। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने तीनों घायल कपिल, मनोज व विपिन को छर्रा के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से कपिल व विपिन को अलीगढ के मेडिकल कॉलेज के लिये रेफर कर दिया गया । अभी दोनों की हालत गंभी बनी हुई है।