फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नीलगाय से टकराई बाइक, एक की मौत दूसरा घायल

Tue, 02 May 2023 06:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवक शादी का सामान लेने के लिए दोस्त जयवीर पुत्र बच्चू सिंह के साथ छर्रा जा रहा था। रास्ते में रामपुर के निकट अचानक नीलगाय आ गई, बाइक नील गाय से टकरा गई। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।
विज्ञापन
मृतक धीरज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में कोतवाली छर्रा क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी बाइक सवार दो युवक गांव से छर्रा आते समय रामपुर के निकट नीलगाय से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को उपचार हेतु निजी चिकित्सालय भेजा। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


गांव सिरसा निवासी 20 वर्षीय धीरज पुत्र शिवचरन दिल्ली में स्थित एक प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता था। 6 मई को दोस्त की बहन के विवाह में शामिल होने के लिए गांव आया था। मंगलवार की दोपहर लगभग तीन बजे शादी का सामान लेने के लिए दोस्त जयवीर पुत्र बच्चू सिंह के साथ छर्रा जा रहा था। रास्ते में रामपुर के निकट अचानक नीलगाय आ गई, बाइक नील गाय से टकरा गई। 

जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पहुंच गए। पुलिस ने दोनों युवकों को उपचार हेतु एक निजी चिकित्सालय में भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने धीरज को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल जयवीर का निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। धीरज तीन भाईयों में सबसे छोटा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें