अलीगढ़ के गोरई बेसवा मार्ग पर शुक्रवार दोपहर के करीब कलीजरी गांव के पास बाइक सवार दो युवक बिजली के पोल से टकरा गए। जिससे एक युवक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। युवक की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।
बता दें कि इगलास थाना क्षेत्र के गाँव टमौटिया निवासी 25 वर्षीय राहुल पुत्र बच्चों सिंह स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर गांव के ही योगेश पुत्र राजेंद्र के साथ बेसंवा कस्वा से सामान लेने के लिए गए थे। दोनों बेसंवा से सामान लेकर स्प्लेंडर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही गांव कालीजरी के पास ईट भट्टा के समीप पहुंचे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और एक बिजली के पोल से टकरा गई।
बिजली के पोल से बाइक टकराने से एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई, घटना की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक युवक ने अपने पीछे दो मासूम बेटियां, पत्नी, माता-पिता व परिवार को रोते बिलखते छोड़ा है। घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।