पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि सतीश गौतम को केंद्र सरकार ने सिर्फ झुनझुना थमाया है। वह मंत्री का दर्जा मिलने की बात कह रहे हैं, जबकि मंत्री बनने के लिए राष्ट्रपति से शपथ लेनी पड़ती है, जो उन्होंने नहीं ली है।
सांसद सतीग गौतम को एफसीआई का यूपी चेयरमैन बनाए जाने के बाद पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने एफसीआई यूपी के चेयरमैन पद को झुनझुना करार दिया। मंत्री दर्जा मिलने को भी गलत ठहराया।
विज्ञापन
अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम के एफसीआई उत्तर प्रदेश के चेयरमैन बनने पर पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह खूब बरसे। उन्होंने कहा कि सतीश गौतम को केंद्र सरकार ने सिर्फ झुनझुना थमाया है। वह मंत्री का दर्जा मिलने की बात कह रहे हैं, जबकि मंत्री बनने के लिए राष्ट्रपति से शपथ लेनी पड़ती है, जो उन्होंने नहीं ली है।
5 जून को पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह ने कहा कि सांसद अपनी गिरती हुई शाख को बचाने के लिए मंत्री पद का दर्जा मिलने का प्रचार कर रहे हैं, जो गलत है। इससे अलीगढ़ का भला नहीं होने वाला है। अगर वास्तव में यहां के लोगों का वह भला करना चाहते हैं, तो उन्हें केंद्र सरकार से जिले के लिए विशेष पैकेज मांगना चाहिए। इससे जिले में स्वास्थ्य, सीवरेज, साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर होगी। इस मौके पर फुरकान मिर्जा मौजूद रहे।