फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी फागिंग मशीन सड़कों पर, खत्म होंगे मच्छर

Sat, 24 Sep 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
बड़ी फागिंग मशीन सड़कों पर, खत्म होंगे मच्छर - फोटो : rupesh
विज्ञापन
डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया आदि संक्रामक रोगों की रोकथाम के संबंध में मंडल आयुक्त सुभाष चंद्र शर्मा के निर्देश पर सबसे पहले अमल करते हुए नगर निगम ने शुक्रवार को बड़ी फागिंग मशीन को मंगवाया और इसे शहर के मुख्य मार्गों पर रवाना किया। इसके अलावा जल्द ही  80 लीटर डीजल की क्षमता वाली एक और बड़ी मशीन दिल्ली से मंगवायी जा रही है। इन मशीनों की फागिंग से शहर में मच्छरों के प्रकोप से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि डेंगू, चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए मंडलायुक्त के निर्देश पर तत्काल अमल किया गया है।  उन्होंने बताया कि दिल्ली से मंगवाई जाने वाली यह मशीन पांच घंटे तक लगातार चल सकती है।
इस मशीन से की गई फागिंग का जबरदस्त असर होता है और यह किलोमीटर तक मच्छरों को नष्ट कर देती है। इस बड़ी मशीन को तंग गलियों में ले जाना संभव नहीं है इस मशीन के लिये शहर के मुख्य मार्गों और बाजारों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

प्रतिदिन शाम सात बजे से फागिंग करायी जाएगी। शुक्रवार को उप नगर आयुक्त मो. मसूद अहमद ने इसे सेवा भवन से रवाना किया।  पहले दिन इस मशीन से जिलाधिकारी रोड से लाल डिग्गी, सेंटर प्वाइंट, केला नगर चैराहे से लाल डिग्गी, तस्वीर महल चैराहे से कलक्ट्रेट रोड से कठपुला से जीटी रोड गूलर रोड पर फागिंग की गई।
इस मौके पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव कुमार सिन्हा, कर निर्धारण अधिकारी हरगोविंद यादव, कर अधीक्षक राजेश गुप्ता, सभापति यादव, कर अधीक्षक अजीत राय, संजय सक्सेना, मानवेन्द्र बघेल, एहसन रब, चक्त्रस्वती आदि साथ थे।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें