फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भोगपुर के प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
एसआईआर सहित कार्यों में लापरवाही और अनियमितता के चलते भोगपुर के कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित दो अध्यापकों को निलंबित कर दिया गया है। दो सहायक अध्यापिकाओं का वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

चंडौस ब्लॉक के भोगपुर कंपोजिट विद्यालय में एसआईआर का कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा था, जिसका खंड शिक्षा अधिकारी सुबोध कुमार पाठक ने कुछ दिन पूर्व निरीक्षण किया था, जिसमें एसआईआर के कार्य की गति बहुत धीमी गति पाई गई थी। इसके अलावा स्कूल में रंगाई-पुताई कार्य में अनियमितता, अनुपस्थिति के मामले पाए गए, जांच में इंचार्ज अध्यापक राजीव कुमार और सहायक अध्यापक मनोज कुमार, सहायक अध्यापिका ब्रजबाला, इंति कौशिक की कार्यप्रणाली असंतोषजनक पाए जाने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट भेजी गई थी।
बीएसए ने जांच रिपोर्ट के आधार पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजीव कुमार और सहायक अध्यापक मनोज कुमार को निलंबित कर दिया है, जबकि दोनों सहायक अध्यापिकाओं का एक और दो दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। बीएसए डॉ. राकेश कुमार का कहना है कि कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर चारों अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। निलंबित अध्यापकों को बिजौली ब्लॉक में संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें