फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रशेखर को हिरासत में लेने की आशंका पर टप्पल में भीम आर्मी का डेरा, पुलिस बोली-किसी ने समर्थकों को गुमराह किया

Wed, 30 Sep 2020 11:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
टप्पल में भीम आर्मी का डेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस की बिटिया की दिल्ली में मौत के बाद भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद के टप्पल होकर हाथरस जाने की खबर पर टप्पल पुलिस द्वारा उन्हें हिरासत में लिए जाने के अंदेशे पर उनके समर्थक आक्रोशित हैं। 
विज्ञापन


रात दो बजे से ही समर्थकों ने टप्पल थाने पर डेरा डाल रखा है। मगर पुलिस की ओर से उनके विषय में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। वहीं समर्थक भी थाने पर डेरा डाले हुए बैठे हैं और हंगामा कर रहे हैं।

हुआ यूं कि चंद्रशेखर आजाद दिल्ली से यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते हाथरस जा रहे थे। समर्थकों को खबर लगी कि उन्हें टप्पल एक्सप्रेस वे पर टप्पल पुलिस ने रोक लिया है। इस खबर पर समर्थक रात दो बजे से टप्पल थाने पर एकत्रित होने लगे। 
विज्ञापन


मगर वहां आजाद नहीं थे। पुलिस उन्हें रात से ही समझाने में जुटी है। मगर समर्थक मानने को तैयार नहीं हैं। आजाद को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोई कहता है कि उन्हें देहात में किसी गांव में हिरासत में रखा गया है। कोई कहता है कि उन्हें एसटीएफ अपने साथ ले गई है। 

सीओ खैर मोहसिन खान का कहना है कि हमने किसी को न हिरासत में लिया और न रोका है। समर्थकों को किसी ने गलत जानकारी दे दी है। वे गुमराह हो गए हैं। उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें