फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देकर अलीगढ़ पहुंचे चंद्रशेखर, दुष्कर्म पीड़िता से की मुलाकात

Sun, 27 Sep 2020 01:54 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
अलीगढ़ पहुंचे चंद्रशेखर आजाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस की तमाम घेराबंदी के बावजूद चंद्रशेखर आजाद और हाल ही में पार्टी में शामिल हुए पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह के साथ मेडिकल कॉलेज कैंपस में पहुंच गए। जिसके बाद पीड़िता से मुलाकात के लिए पुलिस के साथ काफी बहस करनी पड़ी।  

विज्ञापन


जेएन मेडिकल में मौजूद हाथरस के एएसपी व अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय अलीगढ़ से बातचीत के बाद अकेले चंद्रशेखर, दुष्कर्म पीड़िता और उनके परिवार से मुलाकात के लिए वेंटिलेटर वार्ड में गए। जबकि बाहर समर्थक व फोर्स जमा रहा। चंद्रशेखर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पीड़िता को वीडियो कॉल के माध्यम से देखा और देखने के बाद पता चला है कि उसकी हालत गंभीर है। हमारी मांग है कि पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया जाना चाहिए और अगर ऐसा नहीं होता है तो हम धरना देंगे। 

वहीं पुलिस मेडिकल के मुख्य गेट पर और वार्ड के दरवाजे पर घेराबंदी किए हुए थी। चंद्रशेखर मेडिकल की प्रिंसीपल दफ्तर साइड की बाउंड्री से वार्ड के बाहर पहुंचे। यहां बहस के बाद एक व्यक्ति की मुलाकात कराया जाना तय हुआ। चंद्रशेखर के अनुसार जिले की हर सीमा पर नाकेबंदी के चलते वे बाइक से यहां तक पहुंचे।
विज्ञापन


आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने रविवार को अलीगढ़ आने की बात कही थी। उनके आने की सूचना पर गभाना टोल प्लाजा व मेडिकल कॉलेज में कड़े सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे। 

अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई थी। वहीं मेडिकल में भी पुलिस बल तैनात थे। सिकंदराबाद पुलिस ने अपने यहां से उनके निकल जाने की पुष्टि की थी और बताया कि जब उनकी गाड़ी को घेरा गया, तो वे उतर कर किसी और वाहन में सवार होकर अलीगढ़ के लिए निकल गए।

वहीं, पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कह दिया था कि अब आजाद को अलीगढ़ नहीं जाने देना है और न ही उन्हें आगे हाथरस की ओर जाने देना है। इधर बड़ी संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी गभाना टोल के निकट पहुंच गए थे।

चंद्रशेखर के आने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं। कोई कह रहा है कि वह बाइक से आ रहे हैं, तो किसी का कहना है कि वो बस में सवार होकर आ रहे हैं। पुलिस हाइवे के साथ-साथ खैर रोड पर भी चेकिंग कर रही थी।

सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिले आजाद
मालूम हो कि हाथरस में 14 सितंबर को एक दलित युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक घटना हुई थी। चंद्रशेखर आज पीड़ित युवती के परिजनों से हाथरस में मिले। 

चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई इस घटना के बारे में पीड़िता ने मजिस्ट्रेट को दिए अपने बयान में कहा था कि चार युवकों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उनका गला घोंटने की कोशिश की, जिसमें पीड़िता की जीभ कट गई।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने चारों आरोपियों की पहचान संदीप, रामू, लवकुश और रवि के रूप में की थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संदीप को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में रामू और लवकुश को गिरफ्तार किया गया और  शनिवार को चौथे आरोपी रवि को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मुकदमा त्वरित अदालत में चलाया जाएगा। पीड़िता को घटना के दूसरे दिन अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वह वेंटिलेटर पर है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें