फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भीकमपुर स्टेट ने एमके स्पार्टन को हराकर जीता मैच

विज्ञापन
विजेता टीम के साथ अतिथिगण  - फोटो : samvad
विज्ञापन
अग्रसेन इंटर कॉलेज में चल रहे अंडर 12 सीजन पांच के टूर्नामेंट के फाइनल में भीकमपुर स्टेट व एमके स्पार्टन के बीच मैच खेला गया। भीकमपुर स्टेट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में एक विकेट खोकर 219 रन बनाए। एमके स्पार्टन टीम 23.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 162 रन पर ही ऑल आउट हो गई। भीकमपुर स्टेट के बल्लेबाज अयान शारिक ने सर्वाधिक 80 रन बनाए। फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच जीहांन फाजिल रहे, जबकि टूर्नामेंट के मैन ऑफ दि सीरीज जीहांन फाजिल, बेस्ट बैट्समैन अयान शारिक, बेस्ट बॉलर नैतिक और बेस्ट फील्डर जीहांन फाजिल को मुख्य अतिथि योगेश यादव द्वारा सम्मानित किया गया।

विजेता टीम के साथ अतिथिगण - फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें