फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RMPSU: यूनिवर्सिटी में हुआ "भाव योग कार्यक्रम", योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का लिया संकल्प

Sun, 21 Jun 2026 02:38 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। कैंपस में भाव योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी में योगाभ्यास - फोटो : विवि
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर "भाव योग कार्यक्रम" हुआ। कैंपस में शिक्षकों, कर्मचारियों और सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी ने योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन


सबसे पहले सामूहिक योगाभ्यास हुआ। योग प्रशिक्षक डॉ दुर्वेश कुमार ने विभिन्न योगासनों, सूर्य नमस्कार और प्राणायाम का अभ्यास कराया। वीसी प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा में संतुलन स्थापित करता है।

योग का वैश्विक महत्व
वीसी ने बताया कि आज पूरा विश्व भारत की इस प्राचीन विद्या को अपना रहा है। इससे स्वास्थ्य और कल्याण में नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। योग व्यक्ति के समग्र विकास का आधार है। यह शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक एकाग्रता और सकारात्मक जीवन दृष्टि देता है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय का संकल्प और प्रधानमंत्री का योगदान
वीसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि योग अब एक वैश्विक जनांदोलन बन चुका है। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय इस भावना को आगे बढ़ाएगा। विश्वविद्यालय परिसर में प्रतिदिन योग क्रियाओं का नियमित संचालन होगा। इससे विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मचारी स्वस्थ तथा ऊर्जावान जीवनशैली अपनाएंगे।

ये रहे मौजूद
योगाभ्यास में कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह, परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार, क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. के. डी. वर्मा, प्रो. नीता वार्ष्णेय, प्रो. पुष्पेंद्र यादव और डॉ. शाहनवाज खान, मीडिया प्रभारी गगन प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें