फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मध्यप्रदेश विदिशा में फेरी लगाते समय भमोरी के युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक नावेद का फाइल फोटो। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
छर्रा क्षेत्र के गांव भमोरी बुजुर्ग निवासी एक युवक की मध्यप्रदेश के विदिशा में फेरी लगाते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर युवक के परिजन विदिशा मध्यप्रदेश के लिए रवाना हुए। गांव भमोरी बुजुर्ग निवासी 36 वर्षीय नावेद पुत्र जलील खान मध्य प्रदेश के जिला विदिशा में फेरी लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को टेंपा से फेरी लगाकर सामान बेच रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। युवक की मौत के बाद परिजन मध्य प्रदेश के विदिशा के लिए रवाना हुए। युवक अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन पुत्री और एक पुत्र को रोता बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें