पिसावा में धरना देते भाकियू के कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : samvad
कोतवाली परिसर में चल रहा किसानों का धरना 36 घंटे बाद समाप्त हो गया। एसडीओ विद्युत की ओर से भाकियू कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया गया, जिसके बाद वह धरने से उठ तो गए, लेकिन चेतावनी दी कि सात दिन में समस्या दूर नहीं होने पर फिर से धरना शुरू कर देंगे।
भाकियू के तहसील अध्यक्ष वीरकरण सिंह फौजी के नेतृत्व में धरना चल रहा था। एसडीओ जट्टारी प्रवीण कुमार ने धरनास्थल पर पहुंचकर भाकियू कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि रविवार को तीन ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। अन्य फुंके ट्रांसफार्मरों को अगले रविवार तक बदलवा दिया जाएगा। सिस्टम की कमी से कुछ बिल गड़बड़ हो गए थे। किसान ऑनलाइन अथवा कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जल्द ही इसका समाधान करा दिया जाएगा।
संगठन के मंडल उपाध्यक्ष कुंवर मामा ने एसडीओ से कहा कि अगर ट्रांसफार्मर आने के बाद फुंक जाता है तो उसका क्या समाधान है? इस पर एसडीओ ने तीन दिन के अंदर ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। किसान नेता जगवीर सिंह ने विभागीय ठेकेदार पर मनमानी के आरोप लगाए। धरने की अध्यक्षता सुभाष तनवर जबकि संचालन मदन पाल सिंह ने किया।