फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने घेरा टप्पल थाना, एक घंटे तक प्रदर्शन किया

Sun, 23 Mar 2025 01:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
टप्पल थाने का घेराव करते भाकियू कार्यकर्ता।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर पुलिस की ओर से किए जा रहे चालान से नाराज भाकियू के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को टप्पल थाने का घेराव किया। करीब एक घंटे तक थाना परिसर को घेरे रखकर नारेबाजी और हंगामा करते रहे। बाद में किसी तरह समझाकर थाना प्रभारी ने उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन




यातायात सुरक्षा के तहत टप्पल पुलिस इन दिनों अभियान चला रही है। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन और बिना सीट बेल्ट चौपहिया वाहन चलाने पर चालान काटने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं यातायात के अन्य नियमों का पालन न करने पर भी कार्रवाई की जा रही है।




टप्पल के रहने वाले लोगों पर भी यही कार्रवाई हो रही है। इसी के विरोध में भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष सुंदर सिंह बाल्यान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को थाने का घेराव कर हंगामा किया। करीब एक घंटे तक वह प्रदर्शन करते हुए पुलिस की कार्रवाई पर विरोध जताते रहे।
विज्ञापन




बाद में थाना प्रभारी अरुण कुमार ने उन्हें समझाकर शांत कराया। भाकियू नेताओं ने कहा कि कभी-कभी तात्कालिक घरेलू जरूरत पर स्थानीय लोग दुकान-बाजार से सामान लाने के लिए बिना हेलमेट निकल जाते हैं। ऐसे लोगों पर चालान की कार्रवाई न की जाए।




इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विजय तालान, भोला चौधरी, जिला प्रवक्ता विजय सिंह तेवतिया, जिला महासचिव इंद्रपाल शर्मा, करुआ सिंह, मनु चौधरी, मनवीर सिंह अत्री, रामकुमार श्यारौल, मनवीर सिंह श्यारौल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें