फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भाकियू ने पांच सूत्री मांगों के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
उपनिरीक्षक को ज्ञापन सौंपते भाकियू कार्यकर्ता। स्रोत : स्वयं - फोटो : samavd
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन की पंचायत थाना बरला के सामने स्थित शिव मंदिर परिसर में सूरजपाल की अध्यक्षता में की गई। संचालन रिंकू सिंह ने किया। पंचायत में किसानों और मजदूरों से अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह और मूलचंद को सौंपा। ज्ञापन में अप्रैल माह की बेमौसम बारिश को दैवीय आपदा घोषित करने की मांग की गई। ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को 80 हजार रुपये प्रति एकड़ तथा अन्य किसानों को 25 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की। इस मौके पर पूर्व जिला महासचिव चौधरी नवाब सिंह, अमर सिंह, पोखपाल सिंह, गुलाब सिंह, जुगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें