सूना पड़ा पीसीएफ गेहूं खरीद केंद्र। संवाद
- फोटो : samvad
कृषि उत्पादन मंडी समिति छर्रा में 30 मार्च से गेहूं खरीद शुरू हो चुकी है, लेकिन पीसीएफ केंद्र पर 13 दिन बाद भी खरीद पूरी तरह ठप पड़ी है।
जहां खाद्य विभाग और एफसीआई केंद्रों पर अब तक करीब 723 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है, वहीं पीसीएफ केंद्र पर न तो कोई ठोस व्यवस्था दिखाई दी और न ही केंद्र का बोर्ड लगाया गया है। स्थिति यह है कि केंद्र को केवल प्लास्टिक की बोरियों से बंद कर रखा गया है। सबसे बड़ी समस्या बारदाने की कमी और खरीद मशीन के खराब होने की रही। खराब मशीन को शनिवार को विभाग को वापस भेजा गया है, जिससे अब तक खरीद शुरू नहीं हो सकी। केंद्र प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि किसानों की फार्मर रजिस्ट्ररी पूरी न होना और गेहूं में नमी अधिक होने के कारण भी खरीद प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि नई मशीन सोमवार तक मिलने की संभावना है, जिसके बाद खरीद प्रक्रिया शुरू की जाएगी।