फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान परशुराम द्वार का हुआ भव्य उद्घाटन

विज्ञापन
कंपनी बाग स्थित भगवान परशुराम द्वार के शुभारंभ के दौरान विधायक संजीव राजा को प्रतीक चिंह् देकर स? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
गांधी पार्क क्षेत्र के मामू भांजा बाजार में नवनिर्मित भगवान परशुराम द्वार का उद्घाटन शनिवार को भव्यतापूर्वक हुआ। यहां सांसद सतीश गौतम, शहर विधायक संजीव राजा, महामंडलेश्वर हरिकांत महाराज, महामंडलेश्वर पूर्णानंदपुरी महाराज, आचार्य आदित्य नारायण अवस्थी के साथ अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी मौजूद रहे। फीता काटकर उद्घाटन करते हुए सांसद ने कहा कि भव्य परशुराम चौक बनवाने के लिए भी सभी को आपस में सहमति बनानी चाहिए।
विज्ञापन

शहर विधायक संजीव राजा ने कहा कि मुझ पर भगवान परशुराम की असीम कृपा हुई है कि मैंने शहर में प्रमुख महापुरुषों एवं भगवान के द्वार का निर्माण कराया है। ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हितेंद्र उपाध्याय बंटी ने कहा कि यह दिन अनवरत याद रहेगा। उद्घाटन में भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष विवेक सारस्वत, महामंत्री शिवनारायण शर्मा, संजय आदि की भूमिका सराहनीय रही।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा, दीपक शर्म, अन्नू आजाद ने किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने की। इस मौके पर नंदराम पाठक, जेसी शर्मा, बीएल शर्मा, विनय शर्मा, सत्यकांत भारद्वाज, आरसी शर्मा, वाईके शर्मा, डॉ. अशोक शर्मा, नारायण सारस्वत, रामअवतार शर्मा, सौरभ पंडित आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष राजेश गौड़ आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें