फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों से भिड़े थाने के मुंशी-होमगार्ड, थाने में जमकर हंगामा

Thu, 23 Aug 2018 01:55 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
सीओ से नोकझोंक करते मानव महाजन। - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
महानगर के गांधी पार्क थाने में बुधवार सुबह भाजपाइयों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। आरोप भाजपा मंडल अध्यक्ष संग धक्का-मुक्की व मारपीट तक का है। इसके बाद दोनों तरफ से गरमागरमी इतनी बढ़ गई कि तीन पुलिस कर्मियों को अब इसका परिणाम भुगतना पड़ रहा है। गार्ड ड्यूटी दे रहे होमगार्ड और थाने को मुंशी को निलंबित करने की संस्तुति कर दी गई है। वहीं एक प्रशिक्षु दरोगा की बदसलूकी का थाने की जीडी में तस्करा डाला जा रहा है। इस घटना के बाद कई घंटे तक थाने में हंगामा हुआ। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने इस कार्रवाई का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


मामला यह है कि भाजपा विष्णुपुरी मंडल अध्यक्ष जगदीश महाजन सुबह 11 बजे मोहल्ले के एक परिचित के झगड़े के सिलसिले में सुलह कराने के लिए गांधीपार्क थाने पहुंचे। उनके साथ प्रदीप गांधी, मुन्नालाल कुशवाहा, शिशुपाल आदि अन्य भाजपाई भी थे।

अंदर गए तो वहां एक दरोगा से बातचीत हुई और कुछ देर बाद थाने से बाहर निकल कर भाजपाई आपस में बात करने लगे। भाजपाइयों को वहां बातें करना गार्ड ड्यूटी दे रहे सिपाही को अच्छा नहीं लगा। उसने उनको वहां से जाने को कह दिया। इस बीच थाने के मुंशी ने बाहर निकल कर गार्ड का पक्ष लेते हुए भाजपाइयों से और कुछ कह दिया। सोने पे सुहागा ये हुआ कि इस बीच मौके पर पहुंचे एक प्रशिक्षु दरोगा भी बिना पूरा मामला जाने भाजपाइयों से उलझ गए और उनसे बदसलूकी कर दी। आरोप है कि इस दरोगा ने भाजपाइयों ने धक्का-मुक्की करते हुए एक नेता जी को थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन


 थाने के बाहर पुलिस का ये दुर्व्यवहार देख भाजपाई तमतमा गए। कुछ ही देर में पूरे शहर के भाजपाइयों के फोन घनघना गए। कुछ ही देर में महानगर अध्यक्ष डा. विवेक सारास्वत, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, महानगर महामंत्री मानव महाजन, भाजपा नेता संदीप चाणक्य सहित दर्जनों भाजपाई कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे गए। उन्होंने थाने का घेराव कर दिया। हंगामा, नारेबाजी के बीच पुलिस को भी जमकर खरी खोटी सुनाई गई। 

थाने में हंगामे की सूचना पर क्वार्सी, बन्ना देवी और सिविल लाइंस का फोर्स पहुंच गया। इस बीच सीओ पंकज श्रीवास्तव भी पहुंचे। उन्होंने बीचबचाव कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। गांधीपार्क के एसओ वीरेंद्र इंदौलिया को भी इस दौरान भाजपाइयों का कोप झेलना पड़ा। दो ढाई घंटे तक हंगामा हुआ। बाद में सीओ ने भरोसा दिलाया कि वह पूरी रिपोर्ट एसएसपी अजय साहनी को भेजी जा रही है। सीओ ने बताया कि सिपाही प्रेमप्रकाश और गार्ड की ड्यूटी दे रहे होमगार्ड को निलंबित करने की संस्तुति की गई। प्रशिक्षु दरोगा आशीष कुमार के खिलाफ जीडी में तस्करा डाला जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें