फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: मानसी ने रचा इतिहास, ‘मैं जैसी हूं, वैसी खास हूं’ कहानी राज्य स्तरीय पत्रिका में प्रकाशित

Fri, 18 Sep 2026 02:52 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पीएमश्री कंपोजिट स्कूल एलमपुर प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह ने इसे विद्यालय की बड़ी उपलब्धि बताया और बीएसए आलोक कुमार व जिला नोडल संजीव शर्मा ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
राज्य स्तरीय पत्रिका में प्रकाशित कहानी - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में लोधा ब्लॉक के पीएमश्री कंपोजिट स्कूल एलमपुर की छात्रा मानसी की कहानी ‘मैं जैसी हूं, वैसी खास हूं’ का चयन राज्य स्तरीय पत्रिका के लिए हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार और यूनिसेफ के सहयोग से प्रकाशित ‘बदलाव की कहानियां- सम्मान से समानता तक’ पत्रिका में मानसी की कहानी को प्रकाशित किया गया है।

विज्ञापन


मानसी की कहानी का चयन जनपद स्तर पर प्रगति 2.0 कार्यक्रम के तहत किया गया था। जनपद स्तर पर चयनित कहानियों में से मानसी की कहानी को राज्य स्तर पर प्रकाशन के लिए चुना गया। कहानी में बालिका के अनुभवों और उसकी पहचान से जुड़े पहलुओं को सामने रखा गया है।

प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मानसी की कहानी का राज्य स्तरीय पत्रिका में प्रकाशित होना विद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। बीएसए आलोक कुमार, बालिका शिक्षा के जिला नोडल एसआरजी संजीव शर्मा और उनकी टीम ने भी इस उपलब्धि पर छात्रा, प्रधानाचार्य और विद्यालय स्टाफ को शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें