फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी का रुकेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) और ग्राम शिक्षा समिति (वीईसी) के बैंक खातों से 31 मार्च को अवशेष धनराशि को जिला परियोजना कार्यालय के नवीन बचत बैंक खाते में जमा न करने के मामले में सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी पर गाज गिरी है।
विज्ञापन

राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय को पत्र जारी कर सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी का जुलाई माह का वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं। बता दें कि विद्यालय स्तर पर बनी प्रबंध समिति एवं ग्राम शिक्षा समिति के बैंक खातों में 31 मार्च 2019 तक अवशेष बची राशि को जिला परियोजना कार्यालय के नवीन बैंक खाते में हस्तांतरण करने के आदेश 26 मई को दिये गए थे। एक महीने में राशि जमा नहीं हुई तो दोबारा से सात दिन का समय दिया गया।
इसके बावजूद अभी तक राशि हस्तांतरित नहीं हो पाई है। ऐसे में सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी एएन सिंह चौहान और संबंधित कार्मिकों का जुलाई माह का वेतन रोकने के आदेश राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने दिये हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि वेतन रोकने के निर्देश जारी किये जा रहे हैं। साथ ही धनराशि को जल्द से जल्द हस्तांतरित करवाया जाएगा। इसके बाद ही राज्य परियोजना कार्यालय की अनुमति के बाद ही वेतन निर्गत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें