फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार के लिए बैल्ट व्यापारी कार सवारों ने किया अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र के विकास नगर से एक बैल्ट व्यापारी को 20 हजार रुपये की खातिर कार सवारों ने अगवा कर लिया और अतरौली को लेकर चल दिए। इस खबर पर हरकत में आई पुलिस ने घेराबंदी कर कार सवार चार बदमाश 20 मिनट में ही हरदुआगंज के पास दबोच लिए। साथ में बैल्ट कारोबारी भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन

हुआ यूं कि विकास नगर निवासी गौरव अग्रवाल का अपना बैल्ट का कारोबार है। उनका आरोप है कि पहले से परिचित कुछ बदमाश उस पर 20 हजार रुपये की रंगदारी देने का दबाव बना रहे थे। इसे लेकर कई बार विवाद हो गया। शुक्रवार देर शाम वे उसके घर आए और बहाने से घर से कार में बैठा लिया। इसके बाद लेकर चल दिए।
इस पर गौरव के भाई विकास ने विरोध किया तो उन्होंने विरोध अनसुना कर दिया। इस सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई। कुछ ही देर में गाड़ी क्वार्सी चौराहे से हरदुआगंज की ओर जाते हुए कैद हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर रामघाट रोड पर बैरियर लगाकर कार रोकी गई तो चारों बदमाश दबोच लिए गए।
विज्ञापन

साथ में गौरव को भी बरामद कर लिया। पीछे से इलाका पुलिस भी पहुंच गई। पकड़े गए बदमाशों की पहचान सराय बली अतरौली के अभिषेक व किशन, जखैरा के अर्जुन सिंह, भोला नगर अतरौली के जितेंद्र कुमार के रूप में हुई। इंस्पेक्टर गांधीपार्क के अनुसार चारों को शनिवार को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें