फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों के बाद अब दवाओं का टोटा, मरीज दुआओं के सहारे

विज्ञापन
पं. दीनदयाल हॉस्पीटल में फीवर के लोगों को देखते डॉ. अनूप गर्ग। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
तापमान में कमी आते ही जिले में डेंगू और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही। यही वजह है कि शनिवार को भी दीनदयाल उपाध्याय व जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। दिन भर में दोनों अस्पतालों में 3085 मरीज ओपीडी में पहुंचे। इस दौरान डॉक्टरों की कमी पहले से मरीजों को परेशान कर रही थी। अब दवाओं का टोटा और पड़ने लगा है। इसके चलते मरीज कहें तो बाहर की दवाओं और दुआओं के सहारे हैं। शनिवार को दीनदयाल अस्पताल में चर्म रोग पीड़ितों को बाहर की दवाएं लिखी गईं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही मलखान सिंह जिला अस्पताल व दीनदयाल अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगने लगी। इनमें अधिकांश वायरल, उल्टी-दस्त आदि से पीड़ित हैं। अस्पतालों में भीड़ के चलते दवाओं की कमी लगातार परेशान कर रही है। जिला अस्पताल में जरूरत पर बाहर से भी दवाएं खुद अस्पताल प्रबंधन द्वारा खरीदी जा रही हैं। बता दें कि पहले से अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी परेशान कर रही थी।
अब दवाओं की कमी भी परेशान कर रही है। जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. ईश्वर देवी बत्रा कहती हैं कि अब कुछ दवाओं की कमी सामने है है। मगर अब उन्हें दूर कराया जा रहा है। जरूरत पर बाहर से दवाएं खरीदी जा रही हैं। इधर, दीनदयाल अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनुपम भाष्कर कहते हैं कि अस्पताल में दवाओं की कोई कमी नहीं है। हर स्तर पर हम अपने पास से मरीजों की दवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

इन दोनों ने बाहर की दवाओं के दिखाए पर्चे
इस दौरान भुजपुरा की समीना व मेहर चर्म रोग की परेशानी दिखाने दीनदयाल अस्पताल पहुंचीं। मगर दोनों को कुछ दवाएं अंदर से मिली हैं, जबकि 370-370 रुपये की दवाएं बाहर की खरीदी गई हैं। खुद डॉक्टर ने ये दवाएं लिखी हैं।
सात नए डेंगू मरीज मिले, टप्पल में टीमों का डेरा
जिले में शनिवार को सात नए डेंगू मरीज मिले हैं। इनमें एक देहात व 6 शहर क्षेत्र से हैं। डीएमओ डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने इसकी पुष्टि की है। इधर, शनिवार को टीमें टप्पल में दो मौत की खबर पर वहां लार्वा निस्तार, दवा छिड़काव व रक्त पट्टिकाएं बनाने में लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें