दिल्ली- हावड़ा रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को तेजस एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान दाऊद खां रेलवे स्टेशन के पास गेट संख्या 106 पर ट्रैक्टर पानी का टैंकर रेलवे ट्रैक पर खड़ा हो गया। इससे गेट पर सिंग्नल न होने पर तेजस एक्सप्रेस को रुकना पड़ा।
इस मामले में आरपीएफ ने आरोपी ट्रैक्टर -पानी टैंकर को कब्जे में लेने के साथ चालक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। आरपीएफ पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली से कानपुर की ओर जाने वाली तेजस एक्सप्रेस के गुजरने के समय दाऊद खां रेलवे क्रासिंग के पास उत्तर दिशा की तरफ से खुले गेट के मध्य रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर - पानी टैंकर खुलने के दौरान अचानक खराब हो गया। इससे तेजस एक्सप्रेस ट्रेन काफी देर तक बाधित रही। उन्होंने बताया कि इस मामले में ट्रैक्टर चालक नीरज शर्मा निवासी ग्राम खुड़का, थाना अहमदगढ़ (बुलंदशहर) को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है। संवाद