फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर शव नाले में फेंका, किया गिरफ्तार, 20 दिन से लापता थी युवती

Fri, 14 Apr 2023 10:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दोदपुर सिविल लाइंस की 32 वर्षीय यशोदा बीएससी तक पढ़ी थी। उसके पिता की मौत हो चुकी है, जबकि वह घर में मां के अलावा छह बहनों व तीन भाइयों के साथ रहती थी। परिवार ने पुलिस को खबर दी कि 24 मार्च को यशोदा इंटरव्यू देने की कहकर नोएडा गई थी। फिर नहीं लौटी।
विज्ञापन
मर्डर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के सिविल लाइंस इलाके से बीस दिन से लापता युवती की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी और शव बुलंदशहर के सिकंदराबाद इलाके के नाले में फेंक दिया। युवती की तलाश में जुटी पुलिस ने जांच व सर्विलांस के आधार पर नोएडा निवासी आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर यह खुलासा किया है। अब शव बरामदगी के प्रयास जारी हैं। आरोपी की मानें तो उसकी शादी हो चुकी थी और युवती उस पर पत्नी को छोडऩे का दबाव बना रही थी। इसी के चलते उसने इस हत्या को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार दोदपुर सिविल लाइंस की 32 वर्षीय यशोदा बीएससी तक पढ़ी थी। उसके पिता की मौत हो चुकी है, जबकि वह घर में मां के अलावा छह बहनों व तीन भाइयों के साथ रहती थी। परिवार ने पुलिस को खबर दी कि 24 मार्च को यशोदा इंटरव्यू देने की कहकर नोएडा गई थी। फिर नहीं लौटी। इस सूचना पर काम करते हुए पुलिस ने मोबाइल की मदद से यशोदा की बातचीत मूल रूप से बुलंदशहर पहासू अटेरना हाल फेस-टू नोएडा निवासी सुरेंद्र कुमार से होना पाया गया। साथ में यह भी पाया गया कि 24 मार्च को यशोदा और सुरेंद्र की लोकेशन एक साथ थी। इस पर पुलिस ने प्रयास कर सुरेंद्र को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। 

उसने पूछताछ में स्वीकारा कि वह नोएडा में अपंजीकृत बिना डिग्री के डॉक्टरी का पेशा करता है। पुलिस के अनुसार उसने स्वीकारा कि बीएससी की पढ़ाई के दौरान अतरौली के परीक्षा केंद्र पर उसकी मुलाकात यशोदा से हुई। दोनों में बातचीत के चलते प्रेम संबंध हो गए। पिछले दिनों सुरेंद्र की शादी हो गई। इस खबर पर यशोदा भड़कने लगी थी। वह सुरेंद्र पर दबाव डाल रही थी कि कैसे भी वह अपनी पत्नी को छोड़कर उसके साथ शादी करे। इसी बात पर सुरेंद्र ने उसे साजिश रचकर नौकरी दिलाने के बहाने नोएडा बुलाया और उसकी गला दबाकर हत्या कर शव सिकंदराबाद क्षेत्र के हामिदपुर में नाले में फेंक दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी सुरेंद्र से युवती का आधार कार्ड बरामद किया है और उसका फोन नहीं मिला है। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। अब शव बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में गुमशुदगी सूचना को अब हत्या व साक्ष्य मिटाने की धारा में बदला गया है। साथ में अन्य कार्रवाई जारी है।-कुलदीप सिंह गुणावत, एसपी सिटी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें