राजा महेेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) से संबद्ध अलीगढ़ मंडल के 18 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन 370 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक हुई। इनमें 5631 छात्र व 7223 छात्राएं थीं। परीक्षा में 211 छात्र व 159 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह से नकलविहीन रही।
अलीगढ़ के वीरांगना अवंतीबाई गवर्नमेंट राजकीय डिग्री कॉलेज अतरौली, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज खैर, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज छर्रा, डीएस कॉलेज अलीगढ़, श्री वार्ष्णेय कॉलेज अलीगढ़, टीकाराम कन्या महाविद्यालय अलीगढ़, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज जलेसर एटा, जेएलएन पीजी कॉलेज एटा, जनता डिग्री कॉलेज परसौं एटा, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कुरसंडा सादाबाद हाथरस, पीसी बागला कॉलेज हाथरस, आरडी कन्या महाविद्यालय हाथरस, सरस्वती डिग्री कॉलेज हाथरस, गुंजडुंडवारा कॉलेज गुंजडुंडवारा कासगंज, केए पीजी कॉलेज कासगंज, शारदा जौहरी कन्या महाविद्यालय कासगंज, राजकीय महाविद्यालय टप्पल अलीगढ़, राजकीय महाविद्यालय थरगवां एटा, महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय सिकंदराराऊ हाथरस में 12,854 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।